📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

राशन गबन मामले में फूटा गुस्सा: सपा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने DSO से की शिकायत, कोटेदार पर FIR की मांग

कोटेदार द्वारा राशन गबन मामले में सरोज यादव ने की शिकायत

कोटेदार द्वारा राशन गबन मामले में सरोज यादव ने की शिकायत, FIR और लाइसेंस निरस्त करने की मांग

📍 लखनऊ | 📅 13 जुलाई
  • सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) से की मुलाकात।
  • गरीब और पात्र लाभार्थियों के राशन में कथित गबन, घटतौली और अनियमित वितरण का मामला गरमाया।
  • प्रशासन को सौंपा विस्तृत ज्ञापन; मांगे पूरी न होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) से मुलाकात कर जनपद के एक कोटेदार द्वारा गरीब एवं पात्र लाभार्थियों के राशन में कथित गबन, घटतौली तथा अनियमित वितरण के गंभीर मामले को उठाया। इस संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने ग्रामीणों के साथ जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत कराया कि संबंधित कोटेदार द्वारा लंबे समय से पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है। कई लाभार्थियों को बिना कारण राशन से वंचित किया गया, जबकि सरकारी अभिलेखों में पूर्ण वितरण दर्शाया जा रहा है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सामने गंभीर खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया है।

"सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली गरीबों के जीवन का आधार है। यदि इसी व्यवस्था में भ्रष्टाचार और गबन होगा तो सबसे अधिक नुकसान गरीब एवं असहाय परिवारों को उठाना पड़ेगा। राशन में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" - सरोज यादव

लाइसेंस निरस्त करने और FIR की मांग

सरोज यादव ने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी कोटेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाए, एवं उस पर कानूनी कार्रवाई (FIR) की जाए। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीएसओ ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ने ग्रामीण वासियों को आश्वस्त किया कि शिकायत की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाएगी। यदि कोटेदार पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी महिला सभा ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि गरीबों के हक पर डाका डालने वालों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर अनीता, वीर माता, छोटका, रोहित, सुनील, अंसार लाले, राकेश मौर्य, बेचू निषाद, चरण निषाद, अमरजीत पासवान, रीता निषाद, प्रदीप मिश्रा, शेषनाथ सिंह, सुनील विश्वकर्मा, लालजी विश्वकर्मा, गायत्री निषाद, तारावती निषाद, रीता निषाद, वीरमाता निषाद, अनीता निषाद, शीला निषाद, गायत्री निषाद, सरिता, सविता, किस्मत, नायिका निषाद, छैला, सुमित्रा निषाद, तारावती, जगमता, सीता, निर्मला आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें