लखनऊ। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद राजा जय लाल सिंह को उनके शहादत दिवस पर हजरतगंज स्थित राजा जय लाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सांसद व पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल, विधायक एवं कुर्मी क्षत्रिय सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक वर्मा, महिला अध्यक्ष कांति सिंह एवं सभा के अध्यक्ष डीएम कटियार एवं राजा के वंशज सदस्य ऋषभ सिंह ने मुख्य रूप से माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पण कर अर्पित की।
अध्यक्ष डीएम कटियार ने बताया कि अमर शहीद राजा जय लाल सिंह अवध की बेगम हजरत महल के प्रधान सेनापति थे। वर्ष 1857 के विद्रोह में उन्होंने बेगम हजरत महल की ओर से अंग्रेजी सेनाओं से युद्ध किया था। उन्होंने लखनऊ के चिनहट के पास और बनी कस्बे में पराजित किया गया था। उन्होंने तुलसी सिनेमा के सामने के मैदान में अंग्रेज अफसर कैप्टन पैट्रिक को मौत के घाट उतारा था। नवाब बिरजीश कदर और बेगम को सुरक्षित नेपाल रवाना कर दिया था। इसके बाद वह भूमिगत हो गए थे।
महारानी विक्टोरिया के छल पूर्ण घोषणा पर विश्वास करके वह बाहर आ गए थे। तब अंग्रेजी सेनाओं ने धोखे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। स्पीडी ट्रायल करके दफा 302 के तहत फांसी की सजा सुनाई गयी। उसी मैदान में इमली के पेड़ से लटका कर दे दी गई। उसी मैदान को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा राजा जय लाल सिंह पार्क के नाम से विकसित किया गया। जहां पर राजा की आदमकद प्रतिमा एवं स्मारक स्तंभ बनाया गया। उन्होंने बताया कि कुर्मी क्षत्रिय सभा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष यहां पर स्तर पर स्मृति समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कोविड के कारण कार्यक्रमों को संक्षिप्त रूप से मनाया गया। सभा द्वारा राजा के सम्मान में एक मेमोरियल सम्मान देने की शुरुआत की गई। पवन पटेल, हरिशंकर पटेल, अनिल पटेल, दिनेश सचान, अरुण सचान, दीपक सिंह, अभिषेक पटेल, हरीश चंद्र पटेल, विनय वर्मा उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ