📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एकेटीयू : विद्या परिषद की 64वीं बैठक में हुए कई अहम निर्णय

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में बुधवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में विवि की विद्या परिषद की 64वीं बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गयी। बैठक में नई शिक्षा नीति के क्रम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हिंदी भाषा में शुरू करने को हरी झण्डी प्रदान की गयी। साथ ही विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में संचालित पीएचडी विद्यार्थियों को विवि की होमी भाभा टचिंग फेलोशिप का लाभ प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप में होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया।



साथ ही साथ विवि के घटक संस्थान आईईटी, लखनऊ में आगामी सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस में एम टेक पाठ्यक्रम शुरू करने पर अनुमोदन प्रदान किया गया। आईईटी में नयी शिक्षा नीति के क्रम में बीटेक पाठ्यक्रम में दो नान क्रेडिट शोध आधारित कोर्स संचालित किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया। इन कोर्सेज में प्रेक्टिसेज एंड अथिकल इश्यूज इन रिसर्च एवं शोध प्राविधिक शामिल हैं।

इसके साथ ही साथ विवि द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुपालन के क्रम में इमर्जिंग क्षेत्रों में पांच नयी ब्रांचों में पाठ्यक्रम संचालन को अनुमति प्रदान की है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस एंड डिजाईन, ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स और एमबीए इन्नोवेशन इंटरप्रन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट शामिल हैं। बैठक में आईआईटी रुड़की के प्रो. सुनील बाजपेई, विवि के कुलसचिव नन्द लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें