📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ समेत सभी जिलों को मिली कोरोना कर्फ्यू से मुक्ति, लेकिन जारी रहेंगी पाबंदियां

लखनऊ। करीब दो माह बाद बुधवार से एक बार फिर राजधानी के बाजार गुलजार होंगें। एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम होने के बाद राजधानी लखनऊ में भी कोरोना कर्फ्यू से निजात मिल गई। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो गए हैं। हालांकि नाईट कर्फ्यू के साथ ही पाबंदी जारी रहेगी।रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा।बुधवार से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे।हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। 

बीते 24 घंटो में यूपी में 797 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को उम्मीद थी कि सोमवार से बाजार पूरी तरह से खुल जाएंगे। लेकिन सक्रिय केस 600 तक नहीं आ सके। ऐसे में सोमवार से बाजार के खुलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। बाजार, सड़कों और चौराहों पर भीड़ बढ़ जाने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ेगी। राजधानी लखनऊ में पाबंदी खत्म होने के बाद व्यापारियों, पटरी दुकानदारों, उद्यमियों समेत आम जनता को काफी राहत मिली है।



उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों में आ रही कमी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को खत्म करने के लिए प्रदेश के 55 जिलों से इसकी शुरुआत की गई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे कम एक्टिव केस वाले जिलों को भी एहतियात बरतने के निर्देश देने के साथ कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। जिसके चलते अब प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने बीते दिनों आदेश जारी करते हुए बताया था कि यूपी के जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामले 600 से नीचे आ जाएंगे, वे जिले कोरोना कर्फ्यू से स्वतः ही मुक्त कर दिए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें