लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है। हनुमानजी भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं और कलयुग के साक्षात देव। बड़े मंगलवार में हनुमानजी की पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। लक्ष्मण नगरी में बड़े मंगलवार का विशेष महत्व है। एक जून को पहला बड़ा मंगलवार है। लेकिन कोरोनाकाल के चलते इस वर्ष भी न तो हनुमान मंदिरों पर भक्तों की कतार दिखी, न ही हवाओं में प्रसाद वाले बेसन के लड्डुओं की सोंधी मिठास और न ही जगह-जगह भंडारे लगे।
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ