📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एयू बैंक के क्रेडिट कार्ड ने फर्स्ट-टाइम कार्ड यूजर्स का जीता दिल

● लॉन्च के बाद से जारी किए गए कुल क्रेडिट कार्ड्स में से 50% से ज्यादा ग्राहक फर्स्ट टाईम यूजर्स (पहली बार क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले) हैं 

● लॉन्च होने के बाद से देश के 150 से अधिक जिलों में क्रेडिट कार्ड जारी किए गए 

● खुद के क्रेडिट कार्ड के साथ अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक

● गृहणियों के लिए एक विशेष क्रेडिट कार्ड अल्टुरा प्लस जारी किया गया

लखनऊ। अपनी खुद की रेंज का क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाले भारत के पहले स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 40,000+ क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं, जिनमें से 50% से अधिक, पहली बार क्रेडिट कार्ड यूजर्स को जारी किए गए हैं। इस साल अप्रैल में लॉन्च हुये एयू बैंक क्रेडिट कार्ड ने यह बेंचमार्क स्थापित किया है। एयू बैंक ने देश के 150 से अधिक जिलों, जिसमें शहरों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्र शामिल हैं, के ग्राहकों तक क्रेडिट कार्ड की आसान पहुंच सुनिश्चित की है।

अपने ग्राहकों को लिमिटलेस लिविंग देने की अपनी फिलॉसफी के साथ, बैंक ने उनको कार्ड के एक्लूसिव फायदे मुहैया कराए हैं। सभी स्तर के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, एयू बैंक, रेलवे लाउंजेज़ में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस जैसे कुछ अनूठे फीचर्स लेकर आया है। बैंक ने इंडस्ट्री फर्स्ट डिवाइस प्रोटेक्शन प्लान भी तैयार किए हैं, जिसके तहत एयू बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के साथ फ्री स्क्रीन डैमेज और एक्सटेंडेड वारंटी प्लान भी मिलता है। एयू बैंक महिलाओं को लिमिटलेस लिविंग का अनुभव देकर सशक्त बनाने के लिए एक विशेष अल्टुरा प्लस क्रेडिट कार्ड की पेशकश करता है। बैंक, भविष्य में अपने लिमिटेड-एडिशन वाले कार्ड लाने पर भी काम कर रहा है जिसमें बैंक के ब्रांड एंबेसडर एक्टर आमिर खान और कियारा आडवाणी कार्ड पर दिखेंगे। 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्रेडिट कार्ड्स के प्रमुख मयंक मार्कंडे ने कहा, “एयू में, हम 'बदलाव हमसे है' की अपनी ब्रांड फिलॉसफी को जुनून के साथ जीते हैं। अपने क्रेडिट कार्ड्स के साथ, हमारा लक्ष्य शहरी आबादी के साथ ही ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में  ग्राहकों को सशक्त बनाना है। हम उन्हें संपन्नता की भावना का अनुभव कराने के लिए इस लिमिटेड लायबिलिटी इंस्ट्रूमेंट को उपलब्ध करने की दिशा में संजीदगी से काम कर रहे हैं। अपने सभी प्रॉडक्ट्स की तरह, क्रेडिट कार्ड्स के साथ हम अपने ग्राहकों, विशेष रूप से बहुत से फर्स्ट टाइम यूजर्स (पहली बार इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं) का विश्वास जीतकर खुश हैं। हम छोटी-छोटी चीजों को अलग तरीके से करके और अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को ज्यादा सुविधाजनक बनाकर उनके लिए वैल्यू पेशकर करने में गर्व महसूस करते हैं। इतने कम समय में 50% से अधिक ग्राहकों को फर्स्ट टाइम क्रेडिट कार्ड यूजर्स के रूप में इनरोल करने के बाद, मुझे विश्वास है कि हम एक नई शुरुआत के सफर पर हैं।”

इस बीच, एयू बैंक के क्रेडिट कार्ड्स की एक्साइटिंग रेंज समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को अपने चार वैरिएंट्स- अल्टुरा, अल्टुरा प्लस, वेटा और ज़ेनिथ के साथ पूरा करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें