Pages

सार्थक वेलफेयर सोसायटी : लौह पुरूष की जयंती पर लौह शक्तियों को किया सम्मानित

पुलिस प्रशासन व समाज की अन्य विशिष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

सरदार बल्लभ भाई पटेल को देश के एकीकरण का श्रेय - अनुपमा जायसवाल

डा. अनीता सहगल वसुंधरा को आयरन लेडी की ख्याति से नवाजा गया

लखनऊ। विगत 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में स्थापित संस्था सार्थक वेलफेयर सोसाइटी (मावर्लस रिकार्ड बुक ऑफ इंडिया, ग्लोरी बुक ऑफ इंडिया द्वारा) देश, प्रदेश की धरती से जुड़े उन संगठनों, व्यक्तियों को सम्मान देने का प्रयास करती है जिन्होंने आम जन मानस को देश की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता है। संस्था की ओर से हर वर्ष की भाँति इस साल लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा नगर स्थित बेबीएन इन होटल में सम्मान समारोह 2021 का आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्यारह पुलिस प्रशासन की महिलाओं एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी पहचान बना रहीं नारी शक्तियों का सम्मानित किया गया। मुख्य आकर्षण में डा. अनीता सहगल वसुंधरा को आयरन लेडी की ख्याति से नवाजा गया। महिला विकास मंच, बिहार की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा मानवी को नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड दिया।


अवार्ड प्राप्त करने वालों में अनिता प्रताप (उपनियंत्रक सिविल डिफेंस), तेजस्वनी सिंह (कॉस्मेटिक इनोवेटर,रिसर्चर), सुषमा वर्मा (जिसने 7 साल में हाईस्कूल किया था), अंशिका पांडेय (राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त) शामिल थी। 
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक, गायिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। बच्चों की प्रतिभा से हर कोई प्रफुल्लित हुआ। देश के शीर्ष वरिष्ठ व युवा स्वर मंच पर गूंजे, जिनमें जया श्रीवास्तव के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड धारक अंकिता वाजपेयी व गिन्नी सहगल प्रमुख हैं। 


सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दीपक रंजन सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की अखंडता को एक किया। वो गरीबों, किसानों के मसीहा कहे जाते थे। गरीब उनके दिल में बसते थे। देश के एकीकरण का श्रेय उन्हें ही जाता है। पूर्व मंत्री ने कहा आज बड़े गर्व का दिन है कि लौह पुरूष की जयंती पर आज लौह शक्तियों को सम्मानित किया गया है। समाज ऐसी शक्तियों का आगे बढ़कर सहयोग करे। उन्होंने कहा कि हम भारत की फूल और चिंगारी है आज ये संदेश देने की जरूरत है। नारी का सम्मान करें हम, तभी अभिमान करेंगे हम। 


इससे पहले आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानित डॉ. अनीता सहगल ने कहाकि हर घर का एक सूरज होता है वो है महिला। उसकी रोशनी से घर, प्रदेश और देश रोशन होता है। इस मौके पर डीसीपी महिला अपराध रुचिता चौधरी ने कहाकि अक्सर पुलिस के कार्यों पर सवाल उठते हैं। लेकिन इस तरह के आयोजनों से पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ता है। कानून केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी बने हैं। लेकिन महिला पीड़ितों की संख्या अधिक है। घरेलू हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि आज पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ही महिलाओं का शोषण कर रहीं हैं। शारीरिक शोषण कम मानसिक शोषण ज्यादा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी कन्याभ्रूण हत्या हो रही है, बालकों की नहीं। हमें समानता की बात करनी होगी। 


कार्यक्रम आयोजक सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने हर किसी का हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम की सफलता पर मुख्य अतिथि व पूरे सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप ने किया।
 

संस्था द्वारा एक असहाय महिला निशि जायसवाल को उनके रोजगार के लिए एक उषा सिलाई मशीन (पावदान वाली) भेंट की गई।

 

पुलिस प्रशासन की महिला अधिकारियों, सिपाहियों का हुआ सम्मान

 सम्मानित होने वालों में ख्याति गर्ग (पुलिस उपायुक्त), रूचिता चौधरी (पुलिस उपायुक्त महिला अपराध), प्राची सिंह (अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी), डॉ. अर्चना सिंह (सहायक पुलिस आयुक्त), श्वेता श्रीवास्तव (सहायक पुलिस आयुक्त, गोमती नगर), स्वाती चौधरी (सहायक पुलिस आयुक्त गोसाइगंज), नीलम राणा (प्रभारी निरीक्षक कैंट), रिंकी (उपनिरीक्षक), दुर्गावती (प्रभारी निरीक्षक महिला थाना), पूनम यादव (महिला आरक्षी), खूशबू सरोज (महिला आरक्षी) व कविता (महिला आरक्षी) शामिल थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ