📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

हिंसक घटना: यूपी में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव हिरासत में

लखनऊ। लखीमपुर खीरी घटना को लेकर यूपी में विपक्षी पार्टियों के विरोध प्रदर्शन से सियासी गर्मी बढ़ गयी है। बीती रात प्रियंका गांधी के किसानों से मिलने जाने को लेकर लखनऊ पुलिस हलकान रही। चकमा देकर प्रियंका लखनऊ से निकलने में कामयाब रहीं। उन्हें सुबह 4 बजे  सीतापुर पुलिस ने हरगांव में गिरफ्तार कर लिया गया। 


पुलिस अखिलेश यादव को ईको गार्डन ले गयी। लखीमपुर खीरी जाने पर अड़े हैं अखिलेश यादव। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी ईको गार्डन पहुंच रहे।


ये भी पढ़ें 

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले हिंसक घटना से बवाल

इधर, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ लखीमपुर निकलने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते सपा मुखिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपा के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस बीच गौतमपल्ली थाने के पास कुछ अराजक तत्वों ने एक पुलिस वाहन को फूंक दिया। 

धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव को एसएचओ की गाड़ी में बैठाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपने नेता को हिरासत में लिए जाने का विरोध करती रही। इस बीच वहां पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस की गाड़ियों में भरकर वहां से ले जाया गया।

हिरासत में लिए जाने से पहले धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है। उन्होंने लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना पर दुख जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें