📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

नहीं रहे देश के पहले सीडीएस, हेलीकॉप्टर हादसे में 13 की मौत


एजेंसियां। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत के साथ उनकी, पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। जनरल विपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मौत की पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग थे। हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें 

वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ''बहुत ही अफसोस के साथ अब इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है।''
सीडीएस के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रावत के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके कामकाज की तारीफ की है और उन्हें बहादुर सैनिक और सच्चा देशभक्त बताया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। मौके पर जले हुए टुकड़े बिखरे दिखायी दे रहे हैं। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने टीवी चैनल के रिपोर्टर को बताया कि उन्होंने तेज आवाज सुनी, जाहिर तौर पर हादसे की आवाज थी, और बाद में हेलिकॉप्टर में आग लगी, जिसमें उसमें सवार लोग झुलस गए। 
सीडीएस जनरल रावत वेलिंग्टन में 'डिफेंस सर्विसेज कॉलेज' (डीएससी) जा रहे थे। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर हेलीकॉप्टर कोयंबटूर के सुलुर से वेलिंग्टन में डीएससी की ओर जा रहा था, जहां जनरल रावत, थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के साथ बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें