Pages

लखनऊ पूर्वी : जनविश्वास यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी भी जोरशोर से लगी हैं। भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बाराबंकी से होते हुए रविवार को राजधानी पहुँची यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास कुर्सी रोड पर स्थित एमडी पैलेस के पास उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व जनसमूह ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। 

क्षेत्रीय विधायक एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित काफी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने ढोल नगाड़े व डीजे के बीच जय श्रीराम के उदघोष के साथ उत्सव के रूप में झूमते हुए जन विश्वास यात्रा रथ का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए दोपहर 2 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। पूरा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की टोपी लगाए लोगों और लहराते पार्टी के झंडों से पटा नजर आ रहा था। 

महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री रीना चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रियंका चतुर्वेदी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता गले में भाजपा का पटका डालें ढोल मजीरे के साथ नृत्य करते नजर आ रही थी। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बाइक पर सवार कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लिए यात्रा रिसीव करने बेहटा तक पहुंच गए। 

यात्रा के स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह योगेश चतुर्वेदी और देवेंद्र वर्मा, पार्षदगण, महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया सुनील यादव, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, हेमंत दयाल, पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, अजय विक्रम सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी  उपस्थित रहे। 

यात्रा में पूर्व पार्षद बृज किशोर पांडेय समर्थकों संग खुली जीप में नजर आये। एमडी पैलेस पर भव्य स्वागत के उपरांत जयघोष के साथ यात्रा ने लखनऊ उत्तर विधानसभा में प्रवेश किया। जहां सीतापुर रोड पर हिमसिटी के पास क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। सोमवार को आईआईएम रोड पर स्थित जॉगर्स पार्क के पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनविश्वास यात्रा का समापन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ