📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

Russia Ukraine war: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत के पीएम से माँगा समर्थन, अब सख्त कर्फ्यू लागू

वीओसी डेस्क। यूक्रेन पर लगातार तीसरे दिन रूस के हमले जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारी ज़मीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी पहुंच चुके हैं। वे आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं। हमने PM मोदी से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया।


यूक्रेन की राजधानी कीव में नई पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक नए सिरे से कर्फ़्यू लगा दिया गया है। इससे पहले कीएव में रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ़्यू लगाया गया था। कीव के मेयर विताली क्लिट्श्को ने ट्विटर पर नए कर्फ़्यू का एलान करते हुए चेतावनी देते हुए लिखा- "कर्फ़्यू के दौरान रास्ते पर नज़र आने वाले कोई भी शहरी दुश्मन की तोड़-फोड़ करने वाले समूह का सदस्य समझा जाएगा। "


शनिवार तड़के कीव के कई इलाक़ों में धमाके होने की ख़बर आई थी। साथ ही कई जगहों पर रास्तों में संघर्ष होने की भी ख़बर आई। कीव में दो मिसाइल हमले होने की भी ख़बर आई जिनमें से एक मिसाइल एक अपार्टमेंट से टकराया। उसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

हालाँकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने अब से थोड़ी देर पहले एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन की सेनाओं का कीएव और उसके आस-पास के मुख्य शहरों पर पूरा नियंत्रण है।

रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें