📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

चतुर्थ वीजीपी वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट - जीपी इलेवन व चंदन हॉस्पिटल की धमाकेदार जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सनी मेहरोत्रा के शानदार 103 रनों शतकीय पारी की मदद से जीपी इलेवन ने चैंपियन इलेवन को 82 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में चंदन हॉस्पिटल ने तेज वारियर्स को 77 रनों से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। 

जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट ग्राउंड में शनिवार को शुरू हुए चतुर्थ वीजीपी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद उबैद कमाल (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के आयोजक श्रवण कुमार ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। 

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीपी इलेवन व चैंपियन इलेवन के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जीपी इलेवन ने 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सनी मेहरोत्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की शतकीय पारी खेली। हिमांशु ने भी साथ देते हुए 77 रन बनाए। एक मात्र विकेट अतुल त्रिपाठी को मिला। वहीं जवाब में उतरी चैंपियन इलेवन मात्र 117 रन ही बना पाई। टीम की ओर से स्वप्निल ने 47रनों की नाबाद पारी खेली। जीपी इलेवन की ओर से मनीष ने 3, जितेंद्र सिंह ने दो व रामप्रकाश ने दो विकेट लिए। जीपी इलेवन के सनी मेहरोत्रा को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार श्रवण कुमार वर्मा (प्रधान सहायक कारागार मुख्यालय) द्वारा प्रदान किया गया।

वहीं दूसरे मैच में तेज वॉरियर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। चंदन हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 197 रन बनाये। 10 चौके व 2 छक्के की बदौलत जीवेश नंदन त्रिपाठी ने 55 गेंदों पर सर्वाधिक 88 रन बनाए। वहीं दीपक सिंह ने 49 रन और साद खान ने 12 गेंदों में 30 रन बनाये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेज वॉरियर्स ने 20 ओवर में मात्र 120 रन बनाए। जिसमें मनोज सिंह ने शानदार 52 रन और रत्न दीप ने 25 रन बनाए। जानू राजपूत ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए। जीवेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतोष कुमार वर्मा (प्रधान सहायक कारागार मुख्यालय एवं देवदत्त सिंह (बाल विकास पुष्टाहार) ने दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें