मोहनलालगंज में पहली बार लहराया भगवा, राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर से जीता चुनाव
लखनऊ। लखनऊ की नौ सीटों में से भाजपा के सात प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2017 में आठ सीटों पर जीत मिली थी। 18वीं विधानसभा के चुनाव में राजधानी की एक सीट से भाजपा को नुकसान हुआ है लेकिन दो मंत्रियों ने जीत दर्ज की है वहीं, पहली बार मोहनलालगंज सीट पर ऐतिहासिक सीट दर्ज की है। 2017 की मोदी लहर में भी इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अंबरीष सिंह पुष्कर ने बेहद कम वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार सपा ने अंबरीष की जगह मोहनलालगंज से विधायक रही सुशीला सरोज को मैदान में उतारा था। भाजपा के अमरेश कुमार ने उन्?हें 16581 वोटों से हराकर इस सीट से पहली बार कमल खिलाया है।
शहर में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं। यहां की सभी सीटें चर्चित रही हैं, लेकिन कैंट विधानसभा सबसे अधिक चर्चित विधानसभा सीटों में से एक है। कैंट विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी भाजपा सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को 108147 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को करीब 39512 मतों से पराजित किया। गांधी को 68635 मत मिले। 22 राउंड की मतगणना के बाद ब्रजेश पाठक लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए थे। जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंट की जनता का शुक्रिया कहते हैं। उनकी वजह से हम जीत रहे हैं। यह पीएम मोदी की सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जीत है। यह राज्य के कानून-प्रशासन की जीत है। देश के पहले विधानसभा चुनाव के साथ मोहनलालगंज सीट अस्तित्व में है। मोहनलालगंज सुरक्षित समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। 2017 में अंबरीष पुष्कर ने 530 वोटों से बसपा प्रत्याशी रामबहादुर को हराया था। अंबरीष को 71,574 मत जबकि राम बहादुर को 71044 मत मिले थे। भाजपा समर्थन से लड़े पूर्व मंत्री आरके चौधरी तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार सपा ने अंबरीष सिंह पुष्कर के बजाए अपनी पूर्व सांसद व मोहनलालगंज से विधायक रही सुशीला सरोज को मैदान में उतारा था। भाजपा ने अमरेश कुमार को टिकट दिया है तो कांग्रेस से ममता चौधरी और बीएसपी से देवेंद्र कुमार मैदान में उतरे। लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा प्रत्याशी व केबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने सपा के अनुराग भदौरिया को 68731 वोटो से हराया। टण्डन को 152928 वोट वहीं सपा के अनुराग भदौरिया को 84197 वोट मिला। पूर्वी सीट भाजपा की सुरक्षित सीट मानी जाती रही है।
सरोजनीनगर सीट से 1967 से पांच बार कांग्रेस उम्मीदवारों ने बाजी मारी थी, जबकि तीन बार समाजवादी पार्टी, दो बार बहुजन समाज पार्टी और एक-एक बार जनता दल और निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। परिसीमन के बाद शहरी मतदाता जुड़ने से भाजपा के लिए यह सीट कुछ आसान दिख रही थी लेकिन जीत 2017 के चुनाव में ही मिली। मंत्री स्वाति सिंह ने यहां से पहली बार जीत हासिल की। इस बार भाजपा ने प्रशासनिक नौकरी से वीआरएस लेकर चुनाव मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह को दांव लगाया। उन्होंने सपा के दिग्गज नेता और सपा मुखिया के करीबी अभिषेक मिश्र को 12500 वोट से हराया है। ईडी के ज्वाइंट कमिश्नर होते हुए उन्होंने कई घोटालों का खुलासा किया था।
लखनऊ मध्य सीट पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने जीत दर्ज की। उन्हें 104488 मत मिले। उन्होंने भाजपा के रजनीश कुमार गुप्ता को हराया। उत्तर सीट पर भाजपा के डॉ. नीरज बोरा ने कुल 117160 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। बोरा की जीत को लेकर मतगणना के दौरान उलट फेर चलता रहा। करीब 19 राउंड की गणना तक सपा की पूजा शुक्ला लगभग पंद्रह हजार वोटों से आगे चल रही थीं। लेकिन पुराने लखनऊ से बाहर बूथों की ईवीएम खुलने के बाद वोरा ने बढ़त बनाई तो जीत के बाद ही थमे। इस बीच सोशल मीडिया पर पूजा शुक्ला के जीत की खबर दौड़ गई। इससे रमाबाई आम्बेडकर मैदान में मतणगना कक्ष में भाजपा व सपा के समर्थकों में बहस भी हुई। हालांकि मतों की अंतिम गणना के बाद भाजपा के नीरज बोरा ने 139159 मत हासिल कर जीत दर्ज की। लखनऊ पश्चिम सीट पर सपा के अरमान खान को जीत मिली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव को पराजित किया। लखनऊ की बख्शी का तालाब सीट पर भाजपा के योगेश शुक्ला ने सपा की गोमती यादव को हराया। मलिहाबाद सीट पर भाजपा की जयदेवी ने सपा के सुरेंद्र कुमार को हराया। जयदेवी को कुल 106266 वोट मिले जबकि सपा के सोनू कनौजिया को 98380 वोट मिला।
किस विधान सभा से कितने उम्मीदवार को वोट मिले-
■ विधानसभा 168 मलिहाबाद से 10 प्रत्याशी
1 इन्दल कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस-2142
2 जय देवी भारतीय जनता पार्टी-106372
3 जगदीश बहुजन समाज पार्टी-25914
4 सुरेंद्र कुमार समाजवादी पार्टी-96627
5 जय बन्धु बहुजन मुक्ति पार्टी-950
6 नीलम सरोज बहुजन आवाम पार्टी-410
7 रूपेन्द्र कुमार आजाद समाज पार्टी-1015
8 रमेश कुमार जन अधिकार पार्टी-1145
9 अजय कुमार रावत निर्दलीय-1983
10 अच्छे लाल निर्दलीय-898
■ विधानसभा 176 मोहनलालगंज से 11 प्रत्याशी
1 अमरेश कुमार भारतीय जनता पार्टी-107089
2 देवेंद्र कुमार बहुजन समाज पार्टी-31623
3 ममता चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस-2990
4 सुशीला सरोज समाजवादी पार्टी-90541
5 जितेंद्र कुमार रावत समाज सेवक पार्टी-1121
6 ब्रजेश कुमार विक्रम आम जनता पार्टी-483
7 श्रवण कुमार भारतीय धर्म निर्पेक्ष पार्टी-501
8 सूरज कुमार रावत आम आदमी पार्टी-7058
9 संजय कुमार सुरक्षा समाज पार्टी-755
10 हेमन्त कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी-577
11 फौजदार प्रसाद निर्दलीय-691
विधानसभा 174 मध्य 13 प्रत्याशी
1 आशीष चंद्रा बहुजन समाज पार्टी-6114
2 रजनीश कुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी-92545
3 रविदास मेहरोत्रा समाजवादी पार्टी-103366
4 सदफ ज़फ़र इंडियन नेशनल कांग्रेस-2901
5 गौरव वर्मा शिवसेना-132
6 धर्मेंद्र गुप्ता वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल-63
7 नदीम अशरफ आम आदमी पार्टी-751
8 राम कुमार समाज सेवक पार्टी-195
9 राम सुंदर भूषण पच्चासी परिवर्तन पार्टी-126
10 विक्रांत मोहन श्रीवास्तव भारतीय जन मोर्चा पार्टी-129
11 सलमान सिद्दीकी एआईएमआईएम-613
12 किशोरी लाल निर्दलीय-167
13 मो जफर कुरैशी निर्दलीय-259
■ विधानसभा 169 बक्शी का तालाब से 12 प्रत्याशी
1 गोमती यादव समाजवादी पार्टी-120134
2 योगेश शुक्ला भारतीय जनता पार्टी-147922
3 ललन कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस-9056
4 सलाउद्दीन बहुजन समाज पार्टी-35168
5 अरविंद कुमार लोक बन्धु पार्टी-513
6 ऋषि जयसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी-621
7 किशोर कुमार किशोर राज पार्टी-331
8 पंकज कुमार सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-362
9 बलराम समदर्शी समाज पार्टी-588
10 विपिन कुमार त्यागी मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल-484
11 श्यामू सबका दल यूनाइटेड-634
12 सुनील कुमार आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) 1066
■ विधानसभा 175 कैंट से 11 प्रत्याशी
1 अनिल पांडेय बहुजन समाज पार्टी-10426
2 दिलप्रीत सिंह विर्क डीपी इंडियन नेशनल कांग्रेस-6510
3 ब्रजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी-108147
4 सुरेंद्र सिंह गांधी समाजवादी पार्टी-68635
5 अजय कुमार आम आदमी पार्टी-1614
6 अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-151
7 आशीष सक्सेना जनता दल यूनाइटेड-118
8 रजनीकांत दुबे समाज सेवक पार्टी-178
9 सचितानंद श्रीवास्तव जनता ब्रिगेड पार्टी-364
10 सत्येंद्र कुमार तिवारी राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी-191
11 निगमेंद्र मिश्रा निर्दलीय-165
विधानसभा 170 सरोजनीनगर सीट 14 प्रत्याशी
1 अभिषेक मिश्रा समाजवादी पार्टी-104440
2 मो जलीस खान बहुजन समाज पार्टी-33364
3 राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी-160626
4 रुद्र दमन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस-19711
5 सत्य नारायण कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया-1795
6 अनिल कुमार गिरी अपना भारतीय सनातन पार्टी-435
7 अरविंद सिंह राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी-247
8 चन्द्रशेखर वर्मा जन अधिकार पार्टी-451
9 जितेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी-307
10 प्रताप चंद्रा राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-429
11 रमा शंकर भीम मानवतावादी क्रांति दल-327
12 रामवरन सिंह राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी-443
13 रोहित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी-2427
14 शारदा प्रताप शुक्ला निर्दलीय-807
■ विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम से 11 प्रत्याशी
1 अरमान खान समाजवादी पार्टी-124497
2 अंजनी कुमार श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी-116313
3 कायम रज़ा खान बहुजन समाज पार्टी-10081
4 शहाना सिद्दीकी इंडियन नेशनल कांग्रेस-2796
5 अतुल तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी-178
6 कांति पांडेय राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-113
7 कायनात सिद्दीकी जन अभियान पार्टी-158
8 राजीव बक्शी आम आदमी पार्टी-1294
9 राहुल गुप्ता निर्दलीय-605
10 विनय शुक्ला निर्दलीय-243
11 मो हनीफ खान निर्दलीय-728
■ विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर से 13 प्रत्याशी
1 अजय कुमार श्रीवास्तव इंडियन नेशनल कांग्रेस-3236
2 डॉ नीरज बोरा भारतीय जनता पार्टी-139159
3 पूजा शुक्ला समाजवादी पार्टी-105206
4 मो सरवर मलिक बहुजन समाज पार्टी-3945
5 अमित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी-1366
6 कौशल किशोर मौलिक अधिकार पार्टी-192
7 नूर मो वारसी गांधियन पीपुल्स पार्टी-95
8 ब्रजेश चन्द्र अवस्थी मेरा अधिकार पार्टी-79
9 रानी सिद्दीकी सोशलिस्ट पार्टी-82
10 संजय सिंह राणा सर्वधर्म पार्टी-247
11 अरविंद शुक्ला निर्दलीय-206
12 पंकज शर्मा निर्दलीय-644
13 सर्वेश कुमार गुप्ता निर्दलीय-299
■ विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व से 14 प्रत्याशी
1 अनुराग सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी-84197
2 आशीष कुमार सिन्हा बहुजन समाज पार्टी-9834
3 आशुतोष टण्डन गोपाल जी भारतीय जनता पार्टी-152928
4 मनोज तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-4485
5 अविनाश भारती आज़ाद समाज पार्टी-680
6 आलोक सिंह आम आदमी पार्टी-2688
7 दिलीप कुमार रस्तोगी बहुजन मुक्ति पार्टी-81
8 नैमिष प्रताप नारायण सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी-65
9 विजय लक्ष्मी जयसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी-102
10 विनय प्रकाश श्रीवास्तव भारतीय कृषक दल-118
11 रविकांत झा लोक दल-112
12 शिवा गुप्ता समाज सेवक पार्टी-208
13 अनुरोध श्रीवास्तव निर्दलीय-238
14 मृदुल कुमार श्रीवास्तव निर्दलीय-137
0 Comments