📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

यूपी बोर्ड : मेरिट में स्थान हासिल कर बाल गाइड इंटर कॉलेज के मेधावियों ने बढ़ाया मान

लखनऊ। शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाल गाइड इंटर कॉलेज गोसाईगंज लखनऊ के मेधावियों ने अपना दबदबा कायम रखा। हाईस्कूल में 93.5% अंकों के साथ विकास वर्मा ने राजधानी लखनऊ में चौथी रैंक हासिल की। वहीं 93.33% अंकों के साथ SRIYANK SINGH ने लखनऊ में पांचवी रैंक, 92.5% अंकों के साथ चंद्रभूषण सिंह ने आठवीं रैंक और 92.17% अंकों के साथ अपराजिता ने दसवीं रैंक हासिल कर परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया। "वॉयस ऑफ कैपिटल" संवाददाता से जब मेधावियों को जानकारी मिली कि उनका नाम लखनऊ की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में है तो वह खुशी से झूम उठे।

वहीं इंटरमीडिएट में 85.2% अंकों के साथ अश्विनी कुमार यादव ने विद्यालय में टॉप किया। जबकि 84.8% अंकों के साथ आयुषी पटेल ने विद्यालय में दूसरा, 83.2% अंकों के साथ आकांक्षा वर्मा ने तीसरा, 83% अंकों के साथ रशिका गुप्ता ने चौथा, 82.8% अंकों के साथ लक्ष्मी पाण्डेय ने पांचवां, 8.6% अंकों के साथ अंजली वर्मा, पीयूष कुमार वर्मा, नव्या पटेल ने छठा और 82% अंकों के साथ सूर्य प्रकाश यादव ने सातवां स्थान हासिल किया। सभी मेधावियों ने सफलता का श्रेय टीचर्स व पैरेंट्स को दिया। उनका मानना है कि नियमित सेल्फ स्टडी से सफलता अवश्य मिलती है।

विकास वर्मा
प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर लखनऊ में चौथी रैंक हासिल करने वाले 10वीं के विकास वर्मा की तमन्ना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने की है। विकास के पिता मनोज कुमार वर्मा किसान और मां सुनीता वर्मा गृहणी हैं। 
SRIYANK SINGH
10वीं में 93.33% अंकों के साथ लखनऊ में पांचवी रैंक हासिल करने वाले SRIYANK SINGH भी आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। SRIYANK के पिता प्रवीण कुमार सिंह किसान और मां भावना सिंह गृहणी है।
चंद्रभूषण सिंह
10वीं में 555 अंकों (92.5 प्रतिशत) के साथ आठवीं रैंक हासिल करने वाले चंद्रभूषण सिंह सीए बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहते हैं। चंद्रभूषण के पिता कपिलदेव किसान और मां नीलम गृहणी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें