लखनऊ। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश राजपूत के दिशा निर्देशन में स्टाफ नर्स पुरुष राजनाथ यादव के द्वारा व गोदरेज द्वारा संचालित एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया के व्यवहार परिवर्तन संचार सुगमकर्ता पौलुस वर्मा के निर्देशन में दौलतगंज यूपीएचसी व सेवा सदन यूपीएचसी की आशाओं की संयुक्त कार्यशैली का आयोजन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतगंज में किया गया। जिसमें मलेरिया एंटीजन किट (आर.डी.टी.) का प्रशिक्षण सेवासदन व दौलतगंज स्वास्थ्य केंद्र की 11 आशाओं को दिया गया।
दयावती, ममता, फिरोज जहां ने बताया कि इस किट के माध्यम से प्रत्येक घर पर मरीजों का समय से जांच हो पाएगी। साथ ही एंबेड परियोजना के अंतर्गत व्यवहार परिवर्तन संचार सुगमकर्ता पौलुस वर्मा ने आशाओं को समुदाय में संचारी रोग के तहत डेंगू व मलेरिया से होने वाली बीमारियों को अवगत कराते हुए बताया कि मच्छर दिन के समय में काटता है। अतः ज्यादा जरूरत है कि हम दिन में मच्छर से बचे। आसपास जल संग्रह ना होने दे और घर में रखे हुए पानी की नियमित निकासी करे। छत पर रखी पानी की टंकियों को ढककर रखें जिससे की हम मलेरिया एवं डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से बचे। क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को मच्छर के लार्वा को दिखाकर नष्ट करने हेतु सुझाव दिया जाय। इस दौरान बीसीसीएफ पौलुस वर्मा, आशा बहू दयावती, पूनम सिंह, नीलम तिवारी, ममता गौड भी उपस्थित रही।Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ