लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास कर रहा है और भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। स्वतंत्रता संग्राम में लाखों देशवासियों ने अपनी जान गंवाई थी, आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों से युवाओं और लोगों को शहीदों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। जिससे वे अपने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को भलीभांति समझ सके। उक्त बातें केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहीं।मंगलवार को वह केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ विषय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। प्रदर्शनी का आयोजन छत्रपति शिवाजी सभागार, बाबूगंज, फैजाबाद रोड में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 18 अगस्त तक जनता के लिए प्रातः 10 से सांय 7:30 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।
कौशल किशोर ने कहाकि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 6 लाख से अधिक लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी और लाखों लोग बेघर हुए थे। बच्चे, छात्र व युवा इतिहास से सीखे और इससे सबक लें। उन्होंने कहाकि आजादी के संग्राम के तमाम गुमनाम (अनसंग हीरो) हैं, जिन्होंने अपना आज़ादी के संग्राम में योगदान दिया लेकिन उन्हें भुला दिया गया। आज केंद्र सरकार उन शहीदों को उन्हें उनका स्थान दिलाने का अभियान चला रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया का जो कार्यक्रम चलाया है उससे देश मजबूत बनेगा।Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍




0 टिप्पणियाँ