📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बोरा नर्सिंग कॉलेज : पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को सीतापुर रोड स्थित बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज नर्सिंग कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीपीटी, बीएमएलटी, जीएनएम, एएनएम, ओटी, डायलिसिस व एक्सरे टेक्नीशियन पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशिका बिन्दू बोरा ने अमरुद का पौधा लगाकर किया। छात्र-छात्राओं ने आम, अमरुद, नीम, पीपल, बरगद, गुलाब, गुडहल, चमेली, शहतूत, तुलसी, कनेर, मीठी नीम व अन्य पौधे लगाए गए। कॉलेज की निदेशिका बिन्दू बोरा ने कहाकि सिर्फ पौधे लगा देने भर से हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती है। पौधों को लगाने के साथ ही उन्हें संरक्षण प्रदान करना अति आवश्यक है। 

उन्होंने कहाकि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने हेतु प्रति व्यक्ति को पौधों का रोपण कर इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सभी को कम से कम एक पौधा आवश्यक रुप से लगाना चाहिए। यदि प्रकृति का संतुलन बनाना है, तो वृक्ष लगाना है। वृक्षों से ही जीवन है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. शीला तिवारी, आकांक्षा गुप्ता, कुसुम यादव, अंकिता सिंह, इस्मत जहां, बरखा भट्ट, मोनिका मसीह, श्वेता राय, प्रिया वर्मा, एगनेस महिमा, फिजा, जया चन्द्रा, ज्योति वर्मा, अमर सक्सेना सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें