लखनऊ। एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशन में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता 2022 का आयोजन गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने निर्णायक मंडल और विभिन्न विद्यालय से आईं शिक्षिकाओं व छात्राओं का स्वागत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्ले के माध्यम से नशा मुक्ति, बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य का संदेश दिया।
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍




0 टिप्पणियाँ