📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भाषा विश्वविद्यालय : हिंदी दिवस पर हुआ "कविता, लघु कथा पाठन" कार्यक्रम

लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर केएमसी भाषा विश्वविद्यालय व्यवसाय प्रबंधन विभाग के सांस्कृतिक क्लब "कारवा" द्वारा बुधवार को विभागीय कक्ष में "कविता, लघु कथा पाठन" नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण शौर्य द्विवेदी ने एक कविता पाठ के साथ दिया। मोहम्मद शानदार अब्बास (एमबीए द्वितीय वर्ष) ने हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

प्रोफेसर (डॉ.) सैयद हैदर अली (निदेशक आईक्यूएसी और विभागाध्यक्ष, व्यवसाय प्रबंधन) ने आज की दुनिया में हिंदी के महत्व विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. मुशीर अहमद ने एक सुंदर कविता सुनाई। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय से संबंधित कविता पाठ व भाषण में हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन राघवेन्द्र ने दिया। कार्यक्रम में विभाग से प्रो. (डॉ.) सैयद हैदर अली, डॉ. मुशीर अहमद, साक्षी, जूही, मुख्तार और राहत ज़बी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें