📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

UBI ने ईज़ 4.0 में जीते 3 पुरस्कार

एजेंसी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 के दौरान ईज़ 4.0 में कई विषयों के तहत सुधारों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए तीन पुरस्कार प्राप्त किए। जिसमें गवर्नेंस एंड आउटकम सेंट्रिक एच आर विजेता, न्यू एज 24*7 बैंकिंग विथ रेसिलिएंट टेक्नोलॉजी दूसरा रनर अप, कोलैबरेटिंग फॉ सिनर्जिस्टिक आउटकम्स दूसरा रनर अप शामिल हैं।

ईज़ 4.0 पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमन ने की और पुरस्कार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत किशनराव कराड द्वारा दिये गए। यह कार्यक्रम मुंबई में आईबीए द्वारा आयोजित किया गया था। उन्नत पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईएएसई) पीएसबी सुधार एजेंडा के तहत डीएफ़एस पहल है जिसके भाग के रूप में और इसकी चौथी पुनरावृत्ति टेक- सक्षम सरलीकृत और सहयोगात्मक बैंकिंग के माध्यम से पीएसबी को डिजिटल और डाटा संचालित बैंकों में बदलाव लाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सुधार उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वर्षों से विभिन्न विषयों के तहत शीर्ष तीन कार्यनिष्पादनकर्ताओं में लगातार रैंकिंग कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें