Pages

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

फाइल फोटो
Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में धरती पुत्र कहे जाने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष थे। नेताजी को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने आज सुबह 8:30 बजे के बीच अंतिम सांस ली। उनके पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार उन्होंने 1989 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 1991 तक पद पर काबिज रहें. दूसरी बार 1993 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे और तीसरी बार 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री का कार्यकाल रहा. इसके अलावा संयुक्त मोर्चा (यूनाइटेड फ्रंट) सरकार में 1996-98 तक डिफेंस मिनिस्टर थे।

अपने लंबे राजनीतिक सफर में मुलायम यादव कई उतार-चढ़ाव देखे। राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर राजनीति में उतरे मुलायम यादव को साल 1975 में इमरजेंसी के दौरान जेल जाना पड़ा। उन्होंने अपने गुरु नत्थूसिंह के कहने पर पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेताजी ने 3 बार MLA का चुनाव जीत फिर 6 बार लोकसभा सांसद चुने गए। राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर ही उन्होंने अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

फाइल फोटो
समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का हुआ अंत : सीएम योगी

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ