Pages

शिवमय हुई लक्ष्मण नगरी, भाजपा कार्यकर्ताओं संग जनप्रतिनिधियों ने देखा लाइव प्रसारण

लखनऊ। उज्जैन के महाकाल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक का लोकार्पण व पूजन के अवसर पर लखनऊ के शिवालयों में उपमुख्यमंत्री, विधायकों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा-अर्चन किया। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा किये गये लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व एमएलसी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सनातन धर्म मंदिर चंदन नगर गेट आलमबाग में कार्यक्रम का प्रसारण पदाधिकारियों व भक्त गणों के साथ देखा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व मुकेश शर्मा ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। 

पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्वी के विधायक आशुतोष टंडन ने चौक कोनेश्वर शिव मंदिर में, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी शिव मंदिर गोमती नगर में, लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने शिव मंदिर दाउदनगर फैजुल्लागंज में, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर सेक्टर एफ एलडीए कॉलोनी में, महापौर संयुक्ता भाटिया ने दुर्गा मंदिर कृष्णा नगर थाने के सामने, प्रदेश, क्षेत्र व लखनऊ महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखा।

श्री महाकाल-लोक लोकार्पण का सजीव प्रसारण लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मन्दिरों पर श्रद्धालुओं ने देखा और हर हर महादेव के नारे लगाये। फैजुल्लागंज के शिवमन्दिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने पूजा अर्चना की और भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामशरण सिंह व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं संग सजीव प्रसारण देखा। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम कल्पों तक याद रखा जाएगा।
लखनऊ उत्तर मंडल पांच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जानकीपुरम वार्ड - द्वितीय के सेक्टर-"जी" में स्थित अष्टकोणेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। जिसके पश्चात भक्तगणों संग सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा किये गये लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस मौके पर भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड की पार्षद रुपाली गुप्ता, लाला लाजपतराय वार्ड के पार्षद राघव राम तिवारी, जानकीपुरम वार्ड - द्वितीय के पार्षद प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, महामंत्री संजय तिवारी व शिव बहादुर सिंह, वार्ड अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा व सर्वेश सिंह, विनय शर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अक्षय मिश्रा "लालू" सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि चंदन नगर में लाइव प्रसारण के दौरान महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष पीयूष दीवान, विनायक पांडे, पार्षद पम्मी तिवारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ