Pages

निकाय चुनाव में बड़ी भागीदारी निभाएगा मिशन मोदी अगेन पीएम

110 वार्डों में बनाए गए प्रभारी, दी गई कार्य की जिम्मेदारी

लखनऊ महानगर कार्यकारिणी का तेजी से हो रहा है विस्तार

लखनऊ। मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट जिला व लखनऊ महानगर कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी अंसल के एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने महानगर पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन के विस्तार पर बल देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही  योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा तभी मिशन का सार्थक उद्देश्य सफल होगा। 


उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मिशन मोदी अगेन पीएम की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं मैं जोश भरते हुए कहा कि आप सबकी निकाय चुनाव में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। महिला पदाधिकारियों में वंदना त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी दी गई।



बैठक में महानगर के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उन्हें वार्ड प्रभारियों को काटते हुए मिशन की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव से पहले मिशन मोदी की एक बड़ी कार्यशाला लखनऊ में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार महामंत्री रमेश सिंह चौहान महिला कार्यकारिणी लखनऊ जिला अध्यक्ष अनीता भटनागर महानगर महामंत्री महिला दीपमाला सिंह, महानगर प्रोक्ता डॉ आहुति बाजपेई, मोनिका गुप्ता ,वंदना साहू, प्रीति श्रीवास्तव अवध प्रांत के उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, कार्यक्रम संयोजिका अंजुमन सिंह आईटी सेल के प्रभारी निशांत सिंह, ओपी तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ