Pages

एसआर ग्लोबल स्कूल : उड़ान-2022 में बच्चों ने मचाया धमाल

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल, बख्शी का तालाब में रविवार शाम आयोजित सातवें वार्षिकोत्सव ‘उड़ान-2022’ में बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। श्रीगणेश एकदन्त की स्तुति संग केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने डॉ. संजय निषाद, सुरेश राही, नीरज सिंह, लक्ष्मी नारायण के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहाकि जीवन में कभी भी मेहनत व ईमानदारी का रास्ता न छोड़े, संघर्ष करे, अर्जित संसाधन ही जीवनभर साथ बने रहते है। डॉ संजय निषाद ने कहाकि शिक्षा वह धन है जो कोई चुरा नहीं सकता। नीरज सिंह ने कहाकि संघर्ष की दिशा सही शिक्षा से ही तय होती है। 

संस्थान के चेयरमैन व भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहाकि एसआर ग्लोबल स्कूल उन गरीब छात्रों के लिये सृजित किया था जो आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। न्यूनतम मूल्य पर प्रदेश के सभी बच्चो को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना ही लक्ष्य है जो पूरी निष्ठा से करते रहेंगे। बच्चों ने भजन, रासलीला राधे राधे, कश्मीरी नृत्य, लावणी नृत्य, फ्यूज़न नृत्य, सालसा नृत्य, महिला सशक्तिकरण, गंगा अवतरण की मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पवन सिंह चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी (गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री), संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री), राकेश राठौर (राज्यमंत्री नगर विकास), सुरेश राही (राज्यमंत्री कारागार), मयंकेश्वर शरण सिंह (राज्यमंत्री), रजनी तिवारी (राज्यमंत्री उच्च शिक्षा), कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री कौशल विकास स्वतंत्र प्रभार), प्रतिभा शुक्ला (राज्यमंत्री), महेंद्र सिंह (पूर्व जल शक्ति मंत्री), मोहसिन राजा (पूर्व मंत्री), कुंवर मानवेन्द्र सिंह (सभापति), प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा (कुलपति AKTU), भावेश कुमार सिंह (मुख्य सूचना आयुक्त), दीपक कुमार (प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा), हरदेश कठेरिया (एसएसपी), कौशल जी, मनोज, ज्ञान तिवारी (विधायक), मनीष रावत (विधायक), आशा मौर्या (विधायक), रामकिशन भार्गव (विधायक), सुनील वर्मा (विधायक), शशांक त्रिवेदी (1विधायक), निर्मल वर्मा (विधायक), रामचंद्र प्रधान (सदस्य विधान विधान परिषद् लखनऊ), अंगद सिंह (सदस्य विधान विधान परिषद्, बाराबंकी ), योगेश शुक्ल (विधायक), अम्बरीश रावत (विधायक), विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक गण सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ