📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी तड़के एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिन्दे को आज तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए दुष्कर्मी की पहचान दीपक वर्मा, पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी डूडा कॉलोनी, ऐशबाग के रूप में हुई है। वह रेलवे में पानी का वेंडर था। 


बता दें कि बुधवार की देर रात आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे लिफ्ट के सामने चबूतरे पर अपने माता पिता के साथ चबूतरे पर सो रही मासूम बच्ची को सफेद रंग की स्कूटी से आए आरोपी ने अगवा कर लिया था और उसको अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद लहूलुहान स्थिति में बच्ची को मेट्रो स्टेशन के पास फेंक कर फरार हो गया था। बेहद शर्मशार करने वाली इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया था और आम जनमानस में भीषण आक्रोश व्याप्त हो गया था।



डीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी के जरिये पुलिस ने दुष्कर्म के करीब पहुंच चुकी थी।


इसी क्रम में आलमबाग के देवी खेड़ा रोड गन्ना संस्थान के पास आज तड़के लगभग 4:00 बजे दुष्कर्मी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा एक कारतूस सहित स्कूटी बरामद की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें