Pages

रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान 2023 से सम्मानित हुईं महिलाएं

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमयू फाउंडेशन की ओर से बुधवार को एक निजी होटल में आयोजित समारोह में विविध क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को "रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान 2023" से सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. संगीता चौबे के नृत्य निर्देशन में गणेश वंदना से हुआ। उसके बाद हो शुभारंभ हे शुभारंभ मंगल बेला आई... पर मनमोहक प्रस्तुति हुई। अगले चरण में महिलाओं को समर्पित विशेष प्रस्तुति ओ री चिरैया... और अंत डांस मैशप हुआ। इन प्रस्तुतियों में आद्या शुक्ला, भूमि कश्यप, काव्या यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, सियोना पांडेय और रूद्राणी घोषाल ने नृत्य पेश कर तालियां बटोरीं। 

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने डॉ. संगीता चौबे व विधि अग्रवाल को परफार्मिंग आर्ट में, डॉ. सितवार खान, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. अस्मिता सिंह, डॉ प्रियंका तिवारी, डॉ. विनीता द्विवेदी को हेल्थ एंड मेडिकल में, संगीता राय, डॉ. अर्चना छाबरा, प्रिया मिश्रा, गरिमा सिन्हा, डॉ. निलोफर शाह, तस्नीम जमाली, गीतांजलि नायर, रिचा, शहनाज परवीन, मारिया सिद्दीकी, अजीज फातिमा को सोशल वर्क में, सीमा मोदी, इशिका अरोरा, दिशा बाजपेयी को फिल्म में, विधि अग्रवाल, सुनीता गांधी, मृदुला मिश्रा, डॉ. प्रगति मिश्रा को एजुकेशन में, ज्योति, मीनाक्षी पचीरिया को बिजनेस में, प्रमिला मिश्रा को एडवोकेसी में, असमा हुसैन को फैशन डिजायनिंग में, दीप्ती सिंह को एडमिनिस्ट्रेशन में, अनु अवस्थी को सिविल डिफेंस व तरन्नुम एहसान को हेल्थ व वेलनेस श्रेणी में "रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान 2023" से सम्मानित किया। निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहाकि नव दुर्गा का रूप महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि सदैव होना चाहिए। इस अवसर पर एमयू फाउंडेशन की अध्यक्ष सबीहा अहमद ने कहा कि संस्था गरीब बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा की दिशा में लगातार काम कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ