समाजसेविका, नगर मंत्री व निवर्तमान पार्षद की मां चुनाव मैदान में
लखनऊ। भाजपा में बगावत थमती नजर नहीं आ रहीं है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के कई दावेदारों ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय से भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद बाजपेयी की बहु प्रियंका बाजपेयी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस वार्ड से प्रबल दावेदार मानी जा रहीं समाजसेविका ममता त्रिपाठी ने सोमवार को निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर प्रत्याशियों के चयन में भेदभाव किये जाने का आरोप लगाया।
![]() |
सुभाषिनी मौर्या |
![]() |
ममता त्रिपाठी |
रविवार को पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी ने महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड से, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से निवर्तमान पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। रविवार को ही भाजपा ओबीसी मोर्चा लखनऊ उत्तर मंडल 4 के अध्यक्ष आदित्य कुमार गौड़ ने फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय से शनिवार को भाजपा के पूर्व वार्ड अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह राजन ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था।
0 Comments