Pages

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण संग महिला सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे - डा. नीरज बोरा

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के सेक्टर ई सीतापुर रोड योजना में पौधे रोपित किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा, समाजसेविका बिंदू बोरा के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सहयोग से नीम का 1 और अशोक के 200 पौधे लगाए। अभियान का शुभारंभ विधायक डा. नीरज बोरा, समाजसेविका बिंदू बोरा ने अशोक का पौधा लगाकर किया। पार्षद मान सिंह यादव व पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय ने पौधा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।


इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने मौके पर मौजूद समस्त लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहाकि तापमान बढ़ रहा है। उसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी है। आज इस क्षेत्र में लगे पेड़ के नीचे बैठकर अच्छी अनुभूति मिल रही है। ऐसी ही अनुभूति आने वाली पीढ़ी को भी मिलती रहे इसके लिए हमें न सिर्फ पौधरोपण करते रहना है बल्कि उसकी देखभाल करना भी जरूरी है। हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अतः सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। राजधानी को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। इसलिए आने वाली पीढ़ी के लिए हमें हरित भारत का निर्माण करना होगा। 
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका बिन्दू बोरा, डीएफओ डा. रवि कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी, पार्षद प्रदीप शुक्ला टिकू, मान सिंह यादव, रंजीत सिंह, दीपक लोधी, पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय के अलावा दिनेश तिवारी, विनोद बाजपेई, शैलेन्द्र शर्मा "अटल", वंदना, राकेश पाण्डेय, संजय तिवारी, लता बंसल, कमलेश्वर सोनी, समीर संजय मिश्रा, रामानुज तिवारी, संजीव तिवारी, ललित शुक्ला, अक्षय मिश्रा सहित वन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
महिला सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। वहीं राजधानी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। डा. नीरज बोरा ने कहा कि अपने मुहल्ले, वार्ड एवं शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों का विशेष योगदान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ