📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ में सभी बोर्ड के स्कूलों का समय बदला, अब इस समय होगी छुट्टी

लखनऊ। जनपद में भीषण गर्मी, धूप के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएससी, आईसीएससी बोर्ड के विद्यालयों (कक्षा 01 से 08 तक) में 26 जुलाई से अग्रिम आदेश तक प्रातः 07:30 से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में शिक्षण कार्य किया जायेगा। बच्चों के अवकाश के पश्चात समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय में अपरान्ह 01:30 बजे तक रुक कर विद्यालय से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को सम्पादित किया जायेगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है। विद्यालय प्रबन्धक, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र / छात्राओं द्वारा इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें