लखनऊ। वैसे तो पूरे प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का माहौल है। मगर प्रदेश के नगर विकास विभाग में भी गर्मी का असर दिख रहा है। सरकारी विभागों में अधिकारियों के ट्रांसफर नीति के तहत स्थानांतरण को लेकर कुछ दिन ही बचे हैं इस बीच ट्रांसफर की बाढ़ आने वाली है। इसलिए शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे। शनिवार को नगर विकास विभाग का ट्रांसफर आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा के अशोक सिंह को लखनऊ में मुख्यकर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात अशोक सिंह को एक बार फिर अलीगढ़ नगर निगम भेज दिया गया है।
इससे पहले अशोक सिंह पूर्व में भी लखनऊ में रहे हैं, जबकि बाद में उनको अलीगढ़ तबादला कर दिया गया था। वर्ष 2023 में अशोक सिंह का लखनऊ से अलीगढ़ तबादला किया गया था। फिर इस आदेश के एक साल के बाद ही अशोक सिंह को लखनऊ वापसी हो गई थी। हालांकि, एक बार फिर उनका तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है। बता दें अशोक सिंह का 15 महीने बाद रिटायरमेंट है इसी शर्त पर उनका तबादला लखनऊ हुआ था, मगर एक साल बाद ही दोबारा अलीगढ़ में ही तबादला करने के पीछे कोई बड़ी वजह मानी जा रही है।
विनीत राय सीटीएओ व आशीष त्रिवेदी लखनऊ ट्रांसफर
लखनऊ नगर निगम में विनीत कुमार राय को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर भेजा गया है। शाहजहांपुर से अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी को लखनऊ नगर निगम में भेजा गया है। लखनऊ इसके अलावा अभी बड़ी संख्या में कर अधीक्षक और राजस्व निरीक्षकों के ट्रांसफर होने है। माना जा रहा है अगले दो दिन में सूची जारी हो सकती है।
0 टिप्पणियाँ