📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गर्मी का प्रकोप, नदी में नहाने गए दो किशोरों की मौत, कल से थे लापता

लखनऊ। मोहनलालगंज की सई नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पिछले दिनों इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी लोग नदी, नालों में नहाने से नहीं बच रहे हैं। ताजा मामला मोहनलालगंज के जुड़ा है। यहां असोहा उन्नाव के जबरेला गाँव के गोविन्द प्रसाद लोधी के पुत्र रौनक (15) व लाला के पुत्र शिव (15) बुधवार की दोपहर दोनों घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक दोनों के वापस घर न पहुँचने पर दोनों के परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक बुधवार को घर से निकले किशोरो के शव आज सई नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने शव को नदी से निकलवा लिया है। किशोरो के परिवार के लोगों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।

आज सुबह किशोरो के परिवार के लोग दोनों की तलाश कर रहे थे। उन्हें जानकारी हुई कि सई नदी के किनारे दोनों के कपड़े पड़े हैं। सूचना पर मोहनलालगंज व असोहा की पुलिस पहुंची और दोनों के शव नदी से निकाले गए। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया दोनो शवों को नदी से निकाला गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है किसीने कोई आरोप नही लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें