google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार महिला मजदूरों की मौत, कई ghaayl

Pages

अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार महिला मजदूरों की मौत, कई ghaayl

लखनऊ। अमरोहा जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस दौरान चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ महिला मजदूर और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर महिला मजदूरों के क्षत-विक्षत हालत में बिखरे हुए शव पड़े हुए थे। हादसे की जानकारी होने पर डीएम और एसपी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 


रजवपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की जानकारी पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को आनन-फानन में अस्तपाल में भर्ती कराया गया. वहीं शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया। यह पटाखा फैक्ट्री हापुड़ जनपद के रहने थाना हापुड़ नगर के गांव भंडा पट्टी के रहने वाले सैफुर्रहमान के नाम संचालित है।

यहां 15 से अधिक महिला और पुरुष मजदूर पटाखों को पैक करने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक पटाखों में विस्फोट हुआ। यहां काम कर रहीं महिला मजदूरों में से चार महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ महिला मजदूर और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए

महिला मजदूरों के क्षत-विक्षत हालत में बिखरे हुए शव मिले। , लेकिन मौके पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गंभीर जख्मी महिला मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  तीन की हालत गंभीर बनी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ