📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पति को जहर देकर मारा फिर नदी में फेंका शव, कंकाल बरामद

लखनऊ। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला सब जानते हैं, ऐसा ही एक प्रकरण यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है। इंदौर में सोनम रघुवंशी ने अपने ही पति को मरवा दिया। ताजा मामला यह है कि सिद्धार्थनगर जिले से पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को नदी में फेंक दिया। गुमशुदगी दर्ज होने की छानबीन हुई तो करीब डेढ़ हफ्ते बाद आज मृतक का कंकाल बरामद किया गया। 


यह पूरा मामला जिले के ढेबरुवा थानाक्षेत्र के नजरगढ़वा गांव का है। यहां के निवासी कन्नन ने 18 वर्ष पहले दिल्ली की रहने वाली संगीता से प्रेम विवाह किया था। वह दिल्ली में काम करने आए थे। शादी करने के बाद गांव में अलग घर बनाकर दोनों रहने लगे। कन्नन बीच-बीच में दिल्ली से गांव आता जाता रहते थे। इसी दौरान दो साल पहले ट्रेन से दिल्ली जाते समय रास्ते में बलरामपुर के निवासी अनिल शुक्ला से कन्नन की पत्नी संगीता के अफेयर हो गया। मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हो गया और दोनों में बातें होने लगीं। कुछ ही समय में उनके बीच प्यार  इस कदर बढ़ा कि कन्नन की गैरमौजूदगी अनिल बीच-बीच में गांव आकर संगीता से मिलने लगा। 

किसी को शक ना हो इसके लिए संगीता ने लोगों को बताया कि अनिल उसकी बुआ का लड़का है। लंबे समय तक किसी को शक भी नहीं हुआ। लेकिन इन सबके बीच 2 जून 2025 को अचानक कन्नन लापता हो गए। लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। तीन दिन बाद यानि 5 जून को पत्नी संगीता ढेबरुवा थाने पहुंची और पति के लापता होने की जानकारी देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

सिद्धार्थनगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद विवेचना शुरू की मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी। कन्नन के परिवार वाले भी पता करने में लगे थे। इस बीच 9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल को जानकरी हुई कि 2 जून यानि घटना वाले दिन कन्नन और संगीता साथ में गांव से बाहर गए थे। दोनों क्षेत्र के बढ़नी कस्बे तक भी साथ-साथ थे, मगर इसके बाद कन्नन लापता हो गए। यह जानकारी मिलते ही बाबूलाल ने थाने जाकर भाई के लापता होने में पत्नी की भूमिका बताई, जिसके बाद पुलिस ने संगीता को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। संगीता ने बताया कि उसने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला के संग मिलकर रास्ते में अपने पति को जहर खिलाया और फिर उसे राप्ती नदी में फेंक दिया। पुलिस संगीता की निशानदेही पर मौके पर पहुंची और कन्नन का कंकाल बरामद किया। 


पुलिस ने हत्यारोपी संगीता और उसके प्रेमी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर पति को रास्ते से हटा दिया। शव को बाइक पर लादकर नदी में फेंका गया था। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें