लखनऊ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर अपडेट जारी किया है। 48 घण्टो तक प्रदेश में भीषण गर्मी की मार रहेगी। मौसम विभाग की ओर से 20 जिलो में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को आगरा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलो में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलो में हीट वेव की चेतावनी
इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, जालौन, झॉसी, मथुरा, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चन्दौली।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहेगा। सुबह से ही तेज धूप निकली, लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डा0 अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाको में मौसम शुष्क बना रहेगा दिन में तेज धूप निकलेगी। प्रदेश कुछ जिलो मेे हीट वेव चल सकती है। दिन में धूल भरी हवाये चल सकती है। 11 जून से मौसम में फिर से परिवर्तन होगा और धीरे धीरे फिर से पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम
0 टिप्पणियाँ