Pages

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के संयोजक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में लखनऊ महानगर व जिला इकाई के सहयोग से दिव्यांगजनों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव प्रिया नर्सिंग होम में दिव्यांग बच्चों संग मनाया गया। आजादी के गीतों के साथ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। मुकेश मिश्रा ने सभी दिव्यांगजनों को तिरंगा वितरित किया और कहाकि हम देश की आजादी का 75वां सुनहरा वर्ष मना रहे हैं। लेकिन हमें यह आजादी ऐसे ही नहीं मिल गई इसके लिए हमारे लाखों लोगों ने अपने जीवन की आहूति दी। इसलिए हमें अपने देश और अपनी धरती मां के लिए हमेशा सेवक के रूप में तैयार रहना चाहिए। 

लखनऊ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजक डाॅ. सीमा यादव ने देश की सेवा को सर्वोपरि सेवा बताते हुए कहाकि हम जिस भी प्रोफेशन में हों हमें देश और देश के लोगों की सेवा करते रहना चाहिए। लखनऊ जिला की संयोजक लवली मिश्रा ने कहाकि देश की आजादी का जश्न हमें अपने त्योहारों होली, दिवाली ईद गुरूपर्व और क्रिसमस डे की तरह ही मनाना चाहिए। यही एक ऐसे त्योहार है जो समस्त देशवासी के साथ मनाकर एकता की मिसाल पेश कर सकते हैं। इस अवसर पर महानगर लखनऊ दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेश वर्मा, जिला दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेन्द्र मिश्रा, सहसंयोजक अभिषेक मिश्रा के अलावा एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर लखनऊ के संयोजक अरूण प्रताप सिंह व सहसंयोजक गुंजन वर्मा के साथ समाजसेवी स्वाती चटर्जी, शोभा सिंह, नीतू सिंह के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ