Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल : 18वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जलाए 18 दीपक, काटा केक

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में व्यापारी सबसे आगे - संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 24 अगस्त को अपना 18वां स्थापना दिवस मनाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संगठन के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने 18 दीपक जलाए और केक काटा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु व संगठन को प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
संजय गुप्ता ने कहाकि व्यापार, उद्योग और कृषि की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। सरकार को इन तीनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यापारी वर्ग रोजगार देने का सबसे बड़ा माध्यम है, छोटे से छोटा व्यापारी भी कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अवश्य देता है। उन्होंने कहाकि भारत के परंपरागत व्यापार को बचाने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने चाहिए। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया कि 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर 24 अगस्त को कानपुर में व्यापारी अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें व्यापारी अपनी मांगो को केंद्रीय मंत्री के सामने मजबूती से उठाएंगे।


स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, पवन जयसवाल, दीपक लंबा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मोहम्मद आदिल, नरेंद्र शर्मा, महेश गुप्ता, पंकज अरोड़ा, राधेश्याम शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय टंडन, हिमांशु रस्तोगी, निलेश सोनकर, आसिफ, डॉ. साकेत चतुर्वेदी, महिला इकाई  अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, अंजलि मोरिया, वर्तिका शुक्ला, तृप्ति मिश्रा, पुनीता भटनागर, प्रियम पांडे, प्रीति गुप्ता, रूपाली गुप्ता, रेनू सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ