लखनऊ। कई दशकों से भाजपा को जिंदगी देने वाले प्रयाग दत्त उपाध्याय इन दिनों खुद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें काफी मशक्कत के बाद राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। 11 अक्टूबर को स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद से वह पेपरमिल कालोनी स्थित अपने आवास पर है। इस बीच बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पूर्व कार्यालय प्रभारी प्रयाग दत्त उपाध्याय का हालचाल लेने उनके निजी आवास पेपर मिल कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ संबंधी जानकारी हासिल की और परिवारिक सदस्यों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप हमारे दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहाकि उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के लिए समर्पित कर दिया, विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने पार्टी की सेवा की। उपमुख्यमंत्री के साथ मनीष शुक्ला, दिनेश तिवारी, पारिवारिक सदस्य पूर्व मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, आनन्द गुप्ता भी उपस्थित थे। प्रयाग दत्त उपाध्याय की देखभाल में अहम जिम्मेदारी निभा रहे अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी चाचा जी के स्वास्थ्य को लेकर दिन प्रतिदिन उनसे संपर्क किया करते और भरोसा दिलाया था कि कहीं भी आपको किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तुरंत बताइएगा उपाध्याय जी का सम्पूर्ण इलाज कराया जायेगा।
0 Comments