लखनऊ। एबी फाईव मल्टीमीडिया के तत्वावधान में आगामी 21 जनवरी 2023 को मुम्बई में 17वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया जायेगा। अवार्ड्स कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह में वर्ष 2019, 2020 और 2021 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को सम्मिलित किया जायेगा। उन्होने बताया कि भोजपुरी फिल्म के आर्टिस्ट और टेक्निशियन को सम्मानित करने का सिलसिला 2005 से शुरू हुआ था। इस साल भी लगभग 26 कैटेगरी में अवार्ड दिया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ