Pages

बाल शाश्वत फॉउंडेशन : महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों के बारे में किया जागरूक

लखनऊ। बाल शाश्वत फॉउंडेशन द्वारा शनिवार को प्रथम नारी शिक्षा चौपाल (तितली) का आयोजन बाल शाश्वत कैंपस में किया गया। इस चौपाल के माध्यम से संस्था ने नारियों की संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक कराते हुए उनके अधिकारों के बारें में बताया। संस्था के अध्यक्ष सुमित भौमिक ने बताया कि अधिवक्ता अन्नपूर्णा अग्निहोत्री एवं स्नेहा भौमिक ने इस आयोजन का संचालन किया। इस आयोजन में उस वर्ग की लगभग 50 महिलाएं शामिल हुई, जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में कोई जानकारी नही थी।

अधिवक्ता अन्नपूर्णा अग्निहोत्री ने एक कहानी के माध्यम से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। उनको विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में बताया और बाल यौन शोषण, महिला उत्पीड़न, पॉस्को एक्ट के बारे में जागरूक किया। स्नेहा भौमिक ने बताया की महिला सशक्तिकरण और बाल शोषण की तरफ से ये पहली पहल हैं जो प्रयास काफी सफल रहा। ये हमारी पहल हैं जो हम अलग-अलग जगह पर आगे भी जारी रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ