Pages

फीनिक्स पलासियो : दर्शन रावल के रोमांचक लाइव शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ। फीनिक्स पलासियो में आयोजित संगीत कार्यक्रम में गायक दर्शन रावल के रोमांचक लाइव शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शन रावल भारत के एक प्रतिभाशाली संगीतकार हैं और अपने हिंदी, गुजराती, बंगाली एवं पंजाबी सहित विभिन्न भाषाओं में गीतों की रचना और प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं। दर्शन रावल ने फीनिक्स पलासियो में आकर्षक लाइव प्रदर्शन से अपनी विलक्षण संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने दर्शकों के लिए अपनी लोकप्रिय रचनाओं की एक श्रृंखला पेश की। उन्होंने अपने 15 से अधिक प्रसिद्ध गाने दर्शकों के सामने पेश किए, जिनमें चोगाड़ा, कमरिया, हवा बनके और मैं हू चांद जैसे गीत शामिल थे।

 


अनुभव अस्थाना (जो पेशे से वकील हैं) ने शनिवार को लाइव प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने कहा, "दर्शन रावल का संगीत अविश्वसनीय रूप से सुखदायक है और उनके गीतों ने एक सौम्य वातावरण बना दिया। मैं अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि फीनिक्स पलासियो ने दर्शन रावल का लाइव प्रदर्शन देखने का अवसर दिया।"
 
फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के सीनियर सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने इस कार्यक्रम के बारे के चर्च करते हुए कहा,, "फीनिक्स पलासियो ने खुद को फैशन ब्रांड्स की खरीदारी के पसंदीदा डेस्टिनेशन के साथ- साथ संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी एक पॉपुलर डेस्टिनेशन बनाने में सफलता हासिल की है। दर्शन रावल के प्रदर्शन ने दर्शकों को आनंदित किया और हमारे शॉपर्स के लिए इस तरह के आनंददायक लाइव शो से हमारा उनके साथ एक अटूट रिश्ता बनता है, जो हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ