google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> विधायक डा. नीरज बोरा ने किया फैजुल्लागंज की दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

Pages

विधायक डा. नीरज बोरा ने किया फैजुल्लागंज की दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज में क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने दो सड़कों के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शुक्रवार को फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय के नयापुरवा में बीजे स्टार पैलेस से गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग और अम्बर विहार कालोनी में अनिल कुमार के घर के सामने वाली सड़क का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण शुरु हुआ। इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहाकि फैजुल्लागंज के समग्र विकास के लिए वे निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। बड़ा नाला बनने से जल निकासी सुगम होगी वहीं आन्तरिक गलियों के निर्माण भी हो रहे हैं। फैजुल्लागंज में सीवर की व्यवस्था और पेयजल के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। 


उन्होंने कहाकि अनियोजित कालोनियों में विकास कार्य बड़ी चुनौती है, फिर भी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध यूपी की डबल इंजन सरकार जनसुविधाओं के लिए तत्परता से काम कर रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पुनीत शुक्ला, क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बाजपेई, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, बूथ अध्यक्ष अतुल मिश्रा, राहुल बाजपेई, किशोर प्रजापति, दिनेश पाल, धर्म प्रकाश द्विवेदी, जुगल किशोर सोनकर, शक्ति केन्द्र संयोजक राजकुमार वर्मा, बाबूलाल गुप्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ