📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

CMS समेत दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सीवर-पानी कनेक्शन किए गए बंद, जानिए क्यों हुईं कार्रवाई

लखनऊ। नगर निगम के जोन-4 अंतर्गत जलकल विभाग द्वारा सीवर एवं पानी के बकाया टैक्स (जल कर) को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। लंबे समय से टैक्स जमा न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए विभाग ने दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सीवर कनेक्शन बंद कर दिए हैं।

जोन-4 के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गोमती नगर स्थित सीएमएस, विशाल खंड-1 पर सीवर एवं पानी का कुल 50 लाख 70 हजार 456 रुपये बकाया था। कई बार नोटिस जारी करने और भुगतान के लिए समय देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके चलते विभागीय टीम ने संस्थान का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया।



इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई विनीत खंड, गोमती नगर स्थित इमाकुलेट कॉन्सेप्शन कॉन्वेंट स्कूल के विरुद्ध की गई। इस विद्यालय पर 19 लाख 06 हजार 583 रुपये का बकाया दर्ज था। लगातार अनुस्मारक भेजे जाने के बावजूद भुगतान न होने पर जलकल विभाग ने स्कूल का सीवर कनेक्शन भी बंद कर दिया।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है और सरकारी राजस्व की हानि किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं पर सीवर-पानी का टैक्स बकाया है, वे शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें